उत्तराखण्ड समाचार

उत्तराखंड: हर की पैड़ी पर राहुल गांधी ने की गंगा आरती, जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

ब्यूरो रिपोर्ट। हरिद्वार में भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में वर्चुअल रैली करने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरकी पैड़ी में गंगा आरती की। इससे पहले ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। पूर्वाहन 11 बजे से होने वाली जनसभा राहुल गांधी के दो घंटे देरी से पहुंचने के चलते दोपहर एक बजे से शुरू हो सकी। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बारी.बारी से जनता के समक्ष संबोधन किया। यहां राहुल गांधी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता से पार्टनशिप मांगी।

किच्छा में संबोधन खत्म होने के बाद राहुल गांधी शाम को हरिद्वार पहुंचे। यहां हरिद्वार में भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में उन्होंने वर्चुअल रैली की। हरिद्वार में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा जनता से चार वादे किए। यहां अपना संबोधन पूरा करने के बाद राहुल गांधी हर की पैड़ी गए। जहां उन्होंने गंगा आरती की। हर की पैड़ी पर गंगा आरती करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *