राष्ट्रीय खबरें

भाजपा पर अखिलेश का हमला: फेकू के साथ बेचू भी है सरकारए गठबंधन को मिलेंगी 400 सीटें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार फेकू के साथ बेचू भी है। मोदी सरकार में हवाई जहाज से एयरपोर्ट तक बिक गए। प्रदेश में सपा गठबंधन 400 सीटें जीतेगा। बाकी तीन सीटें विपक्षियों की होगी। शनिवार को वह अनूपशहर.अलीगढ़ रोड क्वार्सी चौराहा स्थित यश रेजीडेंसी में सपा.रालोद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिले के सभी सातों सीटों पर सपा.रालोद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज में बैठेगाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अलबत्ताए डीजल.पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईंए जिससे गरीब गाड़ी तक नहीं चला पा रहा है। गरीबों के पैसे को भाजपा अमीरों की तिजोरी में भरने का काम कर रही है।

यह चुनाव भविष्य के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव भविष्य के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग नकली हैं। झांसा देने वाले हैं। भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। झूठी सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।

जब से साइकिल और हैंडपंप साथ आएए भाजपा का दरवाजा बंद
अखिलेश ने कहा कि जब से साइकिल और हैंडपंप साथ आएए तब से भाजपा का दरवाजा बंद हो गया है। हमारे और सहयोगी दलों ने उनके दरवाजे में कुंडी लगाई है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ वासियों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भाजपाइयों के लिए ऐतिहासिक ताला लगाएंगे। उनके कदम से भाजपा का दरवाजा बंद होगा। इन दरवाजों पर ऐसा ताला लगानाए जिसकी चाबी कहीं न बना पाए।

सपा गठबंधन 400 सीट जीतेगा
कहा कि सपा गठबंधन 400 सीट जीतेगा। अगर कोई पूछे यह कैसे होगा तो उन्हें बताना भाजपा विधायक व सांसद गांव में घुस नहीं पा रहे हैं। वह कूटे जा रहे हैं। गांव में महंगाई के चलते भाजपाई घुसने से बच रहे हैं। उन्होेंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को भाजपा सरकार ने अकेला छोड़ दिया। अगर दवाए अस्पतालए ऑक्सीजन समय से मिल जाता तो बड़े पैमाने पर लोगों जानें बच जातीं। मजदूरों को पैदल छोड़ दिया गया। मजदूर अपने घर पर पहुंचने से पहले स्वर्ग सिधार गए। सपा ने एक.एक लाख रुपये की मदद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *