उत्तराखण्ड समाचार

बारिश-बर्फबारी से लौटी ठंड, छह डिग्री गिरा पारा, देहरादून, टिहरी-उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद

उत्तराखंड में आखिरकार बारिश-बर्फबारी का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। शुक्रवार को मैदानों में बारिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल उठे और सूखी ठंड से राहत भी मिली। उधर मौसम में अचानक हुए बदलाव से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। वहीं, प्रशासन की ओर से देहरादून , टिहरी और उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद रखने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

तड़के सुबह बिगड़े मौसम के बाद दून में रुक-रुक कर बारिश हुई तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 8.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के सभी हिस्सों का रहा। बारिश-बर्फबारी के चलते दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट तो रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *