चुनौतियों के बीच बना यात्रा का नया रिकॉर्ड; 48.30 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस बार 12 अक्तूबर को बीते वर्ष पूरे यात्रा काल में दर्शन करने वाले 48.04 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार हो गया है। जबकि यात्रा अभी जारी है। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा अगले साल तक के लिए बंद हो जाएगी।
चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
धाम 2024 2025(12 अक्तूबर तक)
केदारनाथ 16,51,980 16,90,298
बदरीनाथ 14,35,401 14,84,441
गंगोत्री 8,18,273 7,43,733
यमुनोत्री 7,14,779 6,37,480
हेमकुंड साहिब 1,83,592 2,74,441
इस बार प्रदेश में आपदा की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड बनना प्रदेश सरकार की ओर से से किए प्रबंधन व व्यवस्था का परिणाम है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुलभ यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।
– सतपाल महाराज, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री